The centenary year will be celebrated from April 2021 to March 2022
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) अप्रैल 2021 में अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। शताब्दी वर्ष में प्रवेश के मौके पर यूपी बोर्ड की ओर से अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच पूरे वर्ष विविध आयोजन किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से 100 वर्ष की अवधि में संचालित परीक्षाओं में शामिल एवं पास होने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी जो प्रदेश, देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं, उनको जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
यूपी बोर्ड अपने पुरा छात्रों को जोड़ने के लिए बोर्ड की ओर से वेबसाइट upmsp.edu.in पर मिशन गौरव नाम से पोर्टल बनाया गया है। बोर्ड से परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी सीधे पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से प्रदेश के सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों, उप निदेशकों, अपर सचिव यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में बोर्ड की वेबसाइट पर मिशन गौरव पोर्टल पर 31 दिसंबर तक पंजीकरण करवा कर उसकी सूचना बोर्ड के पास भेज दें।