Prayagraj News : घटना के बारे में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : प्रयागराज
पट्टीदारों से चल रहा था विवाद
हल्ला मचा तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल, डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंचे। घर वालों ने बताया कि राज बहादुर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी लेकिन पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। उन्हेें पूरा शक है कि पटटीदारों ने ही जमीन हड़पने के लिए राज बहादुर की हत्या कर दी।
बाद में परिजनों की तहरीर पर छह पट्टीदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर नवाबगंज ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक की जांच में भी पता चल रहा है कि राज बहादुर की और किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : प्रयागराज
परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल
राज बहादुर पटेल की हत्या के बाद मां राम कली, बेटियां कविता, अनीता और अंजली का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए थे।
भाई की संदिग्ध हालात में हो चुकी है मौत
राज बहादुर के भाई लल्ला की करीब दो साल पहले संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि जमीनी विवाद के मुकदमों की पैरवी के चलते उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। हालांकि लल्ला के शव का पीएम नहीं कराने से मौत की गुत्थी अनसुुलझी ही रह गई थी।