फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रामगंगा नदी में समाई स्कूल की चहारदीवारी

Mon, 14 Aug 2023 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। अंबरपुर ग्राम पंचायत के मजरा तीरथनगर में रामगंगा नदी ने कटान तेज कर दिया है। कुछ दिन पहले एक धर्मस्थल नदी में समाने के बाद अब पानी प्राथमिक विद्यालय तक पहुंच गया है। रविवार को विद्यालय के दो ओर की चहारदीवारी भी नदी में समा गई। इससे ग्रामीण परेशान और भयभीत हैं।
विज्ञापन

गांव वालों ने बताया कि कटान जारी रहने पर एक से दो दिन में ही विद्यालय का पूरा भवन नदी में समा जाएगा। कटान को देखते हुए रविवार को प्रधानाध्यापक ने स्कूल में रखे अभिलेख सुरक्षित जगह पहुंचाए। शिकायत के बाद भी कटान रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने से ग्रामीणों में आक्रोश भी है।
गांव वालों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही धर्मस्थल नदी में समा गया था। इसके बाद अधिकारियों से स्कूल का भवन बचाने के लिए शिकायत की गई थी। शिकायत पर अधिकारी गांव आए भी मगर सिर्फ आश्वासन देकर चले गए। कटान रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने बताया कि डर की वजह से ज्यादातर लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना काफी पहले ही बंद कर दिया था। इस समय गांव में ही एक अन्य जगह कक्षाएं लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

स्कूल का भवन पानी में समाने के बाद गांव में पढ़ाई का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर जल्द कटान रोकने के लिए तटबंध नहीं बनाया गया तो पूरा गांव नदी में समा जाएगा। उन्होंने जल्द कटान रोकने के इंतजाम करने की मांग की है।

वर्जन:
एडीएम वित्त और सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को रिपोर्ट भेजी गई है। कटान रोकने के इंतजाम सिंचाई विभाग की ओर से ही किए जाने हैं। - उदित पवार, एसडीएम मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें