फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम पहुंचेगा पूर्व पीएम का अस्थि कलश

Fri, 24 Aug 2018 02:25 AM IST
अमर उजाला बयूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee
विज्ञापन
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी कर अस्थि कलश शुक्रवार की शाम इलाहाबाद पहुंच जाएगा। यहां सर्किट हाउस में अस्थि कलश आम लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। शनिवार की सुबह नौ बजे सर्किट हाउस में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा होगी। इसके बाद अस्थि कलश यात्रा संगम के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी भी शामिल होंगे। भाजपा नगर उपाध्यक्ष शिवेंद्र मिश्र ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को लखनऊ से चलकर अस्थि कलश यात्रा शाम चार बजे कौशांबी के पुरामुफ्ती पहुंचेगी। यहां यात्रा में सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री महेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में पूर्व पीएम का अस्थि कलश पुरामुफ्ती, बेगम बाजार, पोंगहट, धूमनगंज, सुलेमसराय, चौफटका चौराहा होता हुआ शाम सात बजे तक सर्किट हाउस पहुंचेगा। इस दौरान रास्ते भर भाजपा की ओर से पूर्व पीएम की याद में होर्डिंग आदि लगाई जा रही हैं।

तमाम होर्डिंग बृहस्पतिवार को ही लगा दी गईं। भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने बताया कि अस्थि विसर्जन यात्रा में शनिवार को सूबे की पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी भी शामिल होंगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर रॉयल होटल में आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि 24 एवं 25 अगस्त को अस्थि कलश यात्रा के मार्ग पर रास्ते भर पुष्प वर्षा कराए जाने की तैयारी है। बताया कि 25 अगस्त को सर्किट हाउस में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी विधायक, महापौर एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि शामिल होंगे। बैठक में गिरि बाबा, आशीष गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, पवन श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, श्याम चंद्र, रवि केसरवानी, विशाल अग्रवाल, गौरीश आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें