जार्जटाउन के लिडिल रोड पर रहने वाले पूर्व विधायक के घर के सामने शनिवार को बम रखे होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस पहुंची और फिर बम निरोधक दस्ते(बीडीडीएस) को भी बुलाया गया। बाद में पता चला कि यह किसी की शरारत थी। गिरीश चंद पांडेय उर्फ गामा पांडेय 2012 में मेजा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इन दिनों वह जार्जटाउन के लिडिल रोड पर परिवार समेत रहते हैं। शनिवार रात आठ बजे के करीब परिवार के लोगों ने घर के सामने गेंदनुमा चीज देखी जिसे चारों ओर से सुतली व टेप से बांधा गया था।