कुरेसर घाट पर शव निकलवती पुलिस व मृतक की फाइल फोटो
नवाबगंज के कुरेशर घाट पर शुक्रवार को कब्र से दफन शव को खोदवाकर पुलिस अफसरों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था।
बता दें कि होलागढ़ थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर गांव की ननकी देवी पत्नी फुट्टन ने बताया था कि उसकी 16 वर्षीय बेटी पूजा का शव पेड़ से लटका मिला था। आनन-फानन में कुरेशर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। कुछ दिन बाद मृतका की मां ननकी ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि हत्या की गई है। उसने कहा कि शव को 12 मार्च को ग्रामीणों के बहकावे में आकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
उच्च अधिकारियों के आदेश पर शुक्रवार को एसीपी थरवई अरुण पराशर, होलागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्र कुरेशर गंगा घाट पर पहुंचे और कब्र से शव खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुरेसर घाट पर शव निकलवती पुलिस व मृतक की फाइल फोटो