फूलपुर के सराय हुसैना गांव में मृतक युवक की फाइल फोटो।
इफको पुलिस चौकी क्षेत्र के सराय हुसैना गांव में एक युवक का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर के सराय हुसैना निवासी 26 वर्षीय अजय गौतम रविवार को अप्पे चलाकर घर लौटा था। रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह भाभी वंदना देवी उसे जगाने गई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग जुट गए।
दरवाजा खुलवाने पर देखा कि अजय फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई संजय गौड़ ने बताया कि रविवार को वह अपनी पत्नी प्रीति को उसके मायके अरवासी फूलपुर छोड़कर आया था।