उंटी गांव में घर में घुसकर मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गांव निवासी पार्वती देवी पत्नी अलोपी शंकर ने कोर्ट में प्रस्तुत शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि बीते 12 जनवरी को आरोपी प्रधान कैलाश यादव, कुलदीप और कमल नारायण ने घर में घुसकर मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।