फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेजा के परानीपुर में लापता मासूम की तालाब में उतराती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के परानीपुर में लापता मासूम की लाश घर के बगल तालाब में उतराती मिली। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम को घर के बगल पेड़ पर रस्सी के बने झूले पर मासूम झूल रहा था। अचानक तालाब में कैसे चला गया यह पता नहीं चल सका। शुक्रवार रात में खोजबीन के दौरान मासूम की लाश तालाब में उतराती मिली।
विज्ञापन

परानीपुर के ढोलबजवा मोहल्ले के संदीप कुमार भारतीया घर पर रहकर मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटों में बड़ा श्रेयांश (6) शुक्रवार शाम को घर के पास पेड़ पर पड़ी रस्सी में बने झूले में बैठकर झूल रहा था। अचानक वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन काफी देर तक कुछ भी पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि रात में तालाब की तरफ परिजनों की निगाह गई तो श्रेयांश की लाश उतराती हुई दिखी। मां संगीता देवी बेटे की लाश देख गश खाकर गिर गई। जेवनिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि श्रेयांश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें