फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संगठन की नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारियों को सम्मानित करने के दौरान सपा के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, महंगाई का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर ही पड़ा है। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने सपा सरकार के दौरान महिलाओं के लिए लाई गई तमाम योजनाओं वृद्धा-विधवा पेंशन, कन्या विवाह अनुदान, कन्या विद्याधन, छात्राओं को निशुल्क शिक्षा व लैपटॉप, महिला सुरक्षा के लिए 1090 सहित महिला पुलिस की सर्वाधिक भर्ती आदि की चर्चा की। कार्यक्रम में सपा गंगापार जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने सभी महिला पदाधिकारियों को पार्टी हित में मेहनत करने व संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। इस अवसर पर सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता श्रीवास्तव, उर्मिला यादव, जिलाध्यक्ष यमुनापार सत्यभामा मिश्रा, जिलाध्यक्ष गंगापार प्रतिमा रावत, महानगर अध्यक्ष मंजू यादव, इंदु यादव, दान बहादुर मधुर, कुलदीप यादव, निर्मला यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें