फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसएससी सीएचएसएल में यूपी-बिहार से शामिल होंगे 8.59 लाख अभ्यर्थी

Sat, 29 Jul 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (सीएचएसएल) 2023 परीक्षा की समय सारिणी शुक्रवार को जारी हो गई। दो से 17 अगस्त के बीच होने वाली परीक्षा में यूपी और बिहार से कुल 8,59,672 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एसएससी के मध्य क्षेत्र की तरफ से ऑनलाइन परीक्षा के लिए दोनों राज्यों के 19 शहरों में कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा कुल चार पालियों में आयोजित होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया, अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें