फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल कटने से बैंक, कार्यालयों की ब्राड बैंड सेवा ठप

Tue, 26 Jul 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से सिविल लाइंस में कराए जा रहे सौन्दर्यीकरण के कारण हो रही खोदाई से केबल कटने से टेलीफोन सेवा, ब्राड बैंड सेवा पूरी तरह से ठप पड़ गई है। लीज लाइन कटने के कारण सिविल लाइंस क्षेत्र के कई बैंकों में इंटरनेट सेवा ठप पड़ जाने के कारण बैंकों में लेनदेन ठप पड़ गया है। बैंकों में काम ठप होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्षेत्र में डीआरएम आफिस, एलआईसी एवं कैट के आफिस होने के कारण यहां काम ठप पड़ गया है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि अब तक सिविल लाइंस बि बाजार के सामने वाले क्षेत्र में लगभग 1300 यूजी केबल कटने एसबीआई, सेंट्रल बैंक एवं आईओसी बैंक की सेवा पूरी तरह से ठप पड़ गई है। एडीए की मनमानी खुदाई के कारण केबल कटने से सिविल लाइंस में एलआईसी, कैट की लैंड लाइन एवं इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इस कारण से नवाब युसुफ रोड की पूरी टेलीफोन सेवा ठप पड़ गई है। केबल कटने से 600 लैंड लाइन, 400 ब्राड बैंक सेवा पूरी तरह से ठप है। सिविल लाइंस क्षेत्र के एसडीओ एसबी उपाध्याय के अनुसार इस संबंध में एडीए को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि कटी केबल ठीक करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें