फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : बाहुबलियों को भी खींच लाई महाकुंभ की आभा, कोई हेलिकॉप्टर से आया तो किसी ने लिया वीआईपी प्रोटोकॉल

Wed, 19 Feb 2025 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूर्वांचल से बिहार तक के कई बाहुबली पुण्य की कामना के लिए संगम तक खिंचे चले आए।  पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व एमएलसी ब्रजेश सिंह, रामू द्विवेदी, विधायक सुशील सिंह और अभय सिंह, पूर्व विधायक राजन तिवारी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत बिहार के कई बाहुबलियों ने भी संगम में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में आम लोगों के साथ बाहुबली भी अपने पाप धोने की कामना के साथ संगम पहुंचे। पूर्वांचल से बिहार तक के कई बाहुबली पुण्य की कामना के लिए संगम तक खिंचे चले आए।  

विज्ञापन


पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी विनीत सिंह, पूर्व एमएलसी ब्रजेश सिंह, रामू द्विवेदी, विधायक सुशील सिंह और अभय सिंह, पूर्व विधायक राजन तिवारी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अजय सिंह सिपाही समेत बिहार के कई बाहुबलियों ने भी संगम में डुबकी लगाई।

यही नहीं, इन बाहुबलियों ने वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। कोई  हेलिकॉप्टर से आया तो कई के प्रोटोकॉल का वीडियो वायरल हो गया। इनकी गाड़ियों का काफिला पांटून पुल से गुजरा तो लोग देखकर हैरान रह गए। 
विज्ञापन


शिविरों में की चरण वंदना
सियासत के बाहुबली लाव-लश्कर के साथ वीआईपी प्रोटोकॉल के साथ आए। लेकिन, उन्होंने साधु-संतों के शिविरों में जाकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया और तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की।

चोटिल भी हुए बाहुबली 
एक बाहुबली मौनी अमावस्या के दिन बीस से अधिक सुरक्षाकर्मियों के साथ आए थे। वह श्रद्धालुओं की भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान गिरकर चोटिल हो गए थे। 
विज्ञापन


धुल गए बाहुबल के निशान
कुंभ में ठेका आदि में एक बाहुबली हस्तक्षेप करते थे। अफसरों के पास फोन आते थे, उनके पोस्टर भी लगते थे। लेकिन, वह सब अतीत में धुल गया है।
संबंधित वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें