Prayagraj News : थरवई में सामूहिक हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या करने वाले साइकोकिलर गैंग के गिरफ्तार आरोपियों का सोमवार से डीएनए टेस्ट होगा। डीएनए और ब्लड सैंपल लेकर लैब भेजा जाएगा। ताकि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में हत्या और दुष्कर्म के पुख्ता सुबूत पेश किए जा सकें।
थरवई के खेवराजपुर गांव में 22 अप्रैल की रात एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। बुधवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में नवल खरवार, रोहित खरवार, पीपी कुमार खरवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्याकांड में शामिल मोनू गौतम, भीम कुमार गौतम और उसकी पत्नी संगीता के साथ कैमूर व आकाश खरवार को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में खेवराजपुर के अलावा गोहरी में सामूहिक हत्याकांड का खुलासा हुआ था।