प्रीतम नगर में होगा जनकवि कैशाल गौतम के नाम से चौराहा
निगम की तरफ से तैयार कराए गए प्रस्ताव में गीता निकेतन मंदिर से बागड़ धर्मशाला तक एवं शास्त्री पुल की तरफ जाने वाले फ्लाई ओवर का नाम अमर शहीद रोशन सिंह के नाम पर रखा जाएगा। लूकरगंज सड़क जो मछली बाजार पर निकलती है, उसका नाम सूर्यनाथ नागर के नाम पर, कटरा बख्तियारी मोहल्ले के नाम पूर्व पार्षद स्व. निसार अहमद के नाम पर रखा जाएगा। कालिंदीपुरम दुर्गा पूजा पार्क का नाम स्व. प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव के नाम पर रखने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
नैनी पुराने पुल के नीचे घंटेश्वर महावीर मंदिर चौराहा का नामकरण घंटेश्वर महावीर चौराहा किए जाने की तैयारी की गई है। इसी प्रकार पूर्व महापौर स्व. रवि भूषण बधावन के पर किसी सड़क या गली का नामकरण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। दक्षिण भारत में तमिल के प्रसिद्ध संत कवि तिरूवल्लुर के नाम से यमुना नदी के दक्षिण तट के मार्ग का नाम पहले से घोषित है। वहां पर उनकी मूर्ति लगवाई जाएगी।
बमरौली एयरपोर्ट का नाम होगा शहीद चंद्रशेखर आजाद
प्रीतम नगर में एक चौराहा का नाम शहर के अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जनकवि कैलाश गौतम के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। बम्हरौली एयर पोर्ट का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद अथवा पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय के नाम पर रखने की तैयारी है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड चौराहा और कल्याणी देवी पार्क का नाम सत्य प्रकाश मालवीय के नाम पर रखने की सिफरिश उनकी पुत्री संगीता मालवीय ने की थी। इसको भी प्रस्ताव में शामिल किया गया है।
निगम के प्रमुख चौराहों में किसी एक का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखना, मेला रोड स्थित तिकोना पार्क का नाम शिवकुटी निवासी शहीद अंबुज सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी सदन की बैठक में रखा जाएगा। 1857 क्रांति की नायिका वीरांगना उदादेवी पासी एवं 200 जातियों को क्रिमिनल ट्रायल एक्ट से मुक्त कराने वाले मसुरियादीन पासी के नाम पर शहर के किसी एक चौराहा का नाम रखने की तैयारी है।
धोबीघाट चौराहा का नाम चौधरी चुन्नीलाल होगा
नगर निगम की ओर से तैयार प्रस्ताव में अशोक नगर के अर्चना पार्क के पास स्थापित कालोनी का नाम पवनपुत्र हनुमान नगर करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वॅ. ठाकुर शिवमूर्ति सिंह की मूर्ति किसी चौराहा पर लगाने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ननका हेला की मूर्ति लगाने, रसूलाबाद में बनी कालोनी का नाम मां शीतला धाम कालोनी रखने, अमर शहीद ननका हेला के नाम पर किसी ओवर ब्रिज, चौराहा, बस स्टैंड का नामकरण करने का प्रस्ताव शामिल किया गया है।
करेली के एनुद्दीनपुर का नाम ख्वाजा नगर एनुद्दीनपुर रखना भी प्रस्ताव में रखा गया है। मेंहदौरी कालोनी मुख्य मार्ग का नाम कवि उमाकांत मालवीय के नाम पर, पोंग्हट स्थित कालोनी का नाम अवधपुरी कालोनी और धोबी घाट चौराहा का नाम स्वॅ. चौधरी चुन्नी लाल के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को भी निगम की ओर से तैयार प्रस्ताव में शामिल किया गया है।
नगर निगम के अन्य प्रमुख प्रस्ताव
1. गीता निकेतन मंदिर से बागड़ धर्मशाला तक एवं शास्त्री पुल की तरफ जाने वाले फ्लाई ओवर का नाम अमर शहीद रोशन सिंह के नाम।
2. लूकरगंज सड़क जो मछली बाजार पर निकलती है, उसका नाम सूर्यनाथ नागर के नाम पर, कटरा बख्तियारी मोहल्ले का नाम पूर्व पार्षद स्व. निसार अहमद के नाम पर।
3. कालिंदीपुरम दुर्गा पूजा पार्क का नाम स्व. प्रेम कृष्ण श्रीवास्तव, नैनी पुराने पुल के नीचे घंटेश्वर महावीर मंदिर चौराहे का नामकरण घंटेश्वर महावीर चौराहा।
4. संत कवि तिरूवल्लुर के नाम से यमुना नदी के दक्षिण तट के मार्ग का नाम पहले से घोषित है। वहां पर उनकी मूर्ति लगवाई जाएगी। ।
5. प्रीतम नगर में एक चौराहा का नाम शहर के जनकवि कैलाश गौतम के नाम पर रखने का प्रस्ताव।
6 . बम्हरौली एयर पोर्ट का नाम शहीद चंद्रशेखर आजाद अथवा पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्य प्रकाश मालवीय के नाम।
7. फायर ब्रिगेड चौराहा और कल्याणी देवी पार्क का नाम सत्य प्रकाश मालवीय के नाम पर।
8. निगम के प्रमुख चौराहों में किसी एक का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने और मेला रोड स्थित तिकोना पार्क का नाम शिवकुटी निवासी शहीद अंबुज सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव।
9.1वीरांगना उदादेवी पासी एवं मसुरियादीन पासी के नाम पर शहर के किसी एक चौराहे का रखा जाएगा नाम।
10. अशोक नगर के अर्चना पार्क के पास स्थापित कॉलोनी का नाम पवनपुत्र हनुमान नगर करने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. ठाकुर शिवमूर्ति सिंह की मूर्ति किसी चौराहा पर लगाने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ननका हेला की मूर्ति लगाने, रसूलाबाद में बनी कालोनी का नाम मां शीतला धाम कालोनी रखने, अमर शहीद ननका हेला के नाम पर किसी ओवर ब्रिज, चौराहे, बस स्टैंड का नामकरण करने।
11. करेली के एनुद्दीनपुर का नाम ख्वाजा नगर एनुद्दीनपुर रखने, मेंहदौरी कॉलोनी मुख्य मार्ग का नाम कवि उमाकांत मालवीय के नाम, पोंगहट स्थित कॉलोनी का नाम अवधपुरी कॉलोनी और धोबी घाट चौराहे का नाम स्व. चौधरी चुन्नी लाल के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को भी निगम की ओर से तैयार प्रस्ताव में शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व महापौर स्व. रवि भूषण बधावन के नाम पर किसी सड़क या गली का नामकरण करने का भी प्रस्ताव है।