ओएमआर की कक्ष में नहीं होगी स्कैनिंग
आयोग के सूत्रों के अनुसार, मई में आयोजित पीजीटी परीक्षा में तकनीकी नवाचार और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से पायलट प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ के कुछ चयनित केंद्रों पर परीक्षा समाप्त होते ही अभ्यर्थियों की ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग परीक्षा कक्ष में ही कराई गई थी। यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों की मौजूदगी में पूरी हुई थी और स्कैन डाटा को तत्काल सुरक्षित भी किया गया था। पूरी व्यवस्था की निगरानी एआई एकीकृत नियंत्रण कमांड कक्ष से की गई थी। हालांकि टीजीटी परीक्षा में फिलहाल इस व्यवस्था को लागू नहीं किया जाएगा। आयोग के जिम्मेदार अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भविष्य की परीक्षाओं में इस तकनीक को व्यापक स्तर पर लागू करने का प्रयास किया जाएगा।