फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टीजीटी अभ्यर्थियों को टीईटी पास करने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को राहत मिली है। टीजीटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने का मौका दिया गया है। इन अभ्यर्थियों को 30 जून 2027 तक टीईटी पास करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

अब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय नए अर्हता को तैयार करते हुए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को पुन: अधियाचन भेजेगा। इसके पहले भी शिक्षा निदेशालय की ओर से 17,740 पदों के लिए आयोग को अधियाचन भेजा गया था। अभ्यर्थियों ने नई नियमावली से परीक्षा कराए जाने का विरोध करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री ने एक मौका दिए जाने का आश्वासन दिया था।
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव डॉ. अशोक कुमार कनौजिया की ओर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशक व उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि टीजीटी पदों की अर्हता के संबंध में टीईटी पास करने की अर्हता पहली बार लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में आने वाली टीजीटी की भर्ती में अभ्यर्थियों को यह छूट दी जाए कि 30 जून 2027 तक उनके पास टीईटी उत्तीर्ण होने का वैध प्रमाण पत्र उपलब्ध हो। जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि ‘चयन सूची में सम्मिलित होना अथवा चयनित घोषित किया जाना अपने आप में नियुक्ति पाने का अधिकार प्रदान नहीं करेगा। नियुक्ति पत्र जारी किया जाना अन्य निर्धारित अर्हताओं की पूर्ति एवं अभिलेखों के सत्यापन के अधीन हागा।’
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के सचिव को भेजे गए पत्र में निर्देशित किया गया है कि टीईटी की परीक्षा जल्द कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें