फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी में नकल गिरोहों का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार

Wed, 08 Jan 2020 10:07 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
tet news - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

यूपीटीईटी में नकल गिरोहों का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार

विज्ञापन


प्रयागराज। एसटीएफ ने बुधवार को यूपीटीईटी में नकल गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए भाजपा नेता समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के पास से करीब चार लाख रुपये नकद और 180 मोबाइल और ब्लूटूथ स्पीकर डिवाइस आदि बरामद हुईं हैं। गिरोह ने करीब दो सौ लड़कों से करोड़ों एडवांस लेकर टेट परीक्षा में पास कराने का ठेका लिया था। इसी क्रम में एसटीएफ ने शहर के धूमनंगज में भी प्राक्सी कैंडीडेट पकड़ा है। उधर, क्राइम ब्रांच ने भी प्राक्सी कैंडीडेट बिठाकर नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत दस को गिरफ्तार कर लिया। 

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि टेट परीक्षा में नकल कराने के लिए तमाम कैंडीडेट से दो से पांच लाख रुपये तक लिए जा रहे हैं। अशोक नगर का रहने वाला संजय सिंह उर्फ रमेश सिंह उर्फ गुरु जी इस गिरोह का सरगना है। संजय सिंह पर निगाह रखी गई। बुधवार को संजय सिंह के साथ भाजपा नेता चंद्रमा सिंह यादव (विद्यालय प्रबंधक), रेलवे में टेक्नीशियन अमित यादव, नैनी के अश्विनी श्रीवास्तव, साल्वर राजेश मिश्रा और विनोद कुमार साह तथा राजेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 180 मोबाइल, 220 एक्टीवेटड सिम कार्ड, एक स्कैनर, एक इनोवा, एक मांजा कार, दो बाइक, आठ एटीएम और चार लाख 11 हजार रुपये नकद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



गिरोह के सरगना संजय सिंह उर्फ गुरु जी ने सभी कैंडीडेट से सेटिंग की थी। उसी ने पंचम लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूमनगंज के प्रबंधक चंद्रमा सिंह यादव को पेपर आउट कराने के लिए तैयार किया था। पता चला है कि करीब इस बार गिरोह ने करीब दो सौ लड़कों से दो से पांच लाख रुपये तक लिए थे। सभी को ब्लू टूथ डिवाइस से नकल कराया जाना था। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि धूमनंगज के मार्डन इंटर कालेज में भी एक गिरोह पकड़ा गया है। गिरोह कैंडीडेट की जगह दूसरे कैंडीडेट को परीक्षा में दिलवाता है। वहां एसटीएफ ने कौशांबी के पश्चिम शरीरा के धर्मराज भारतीय को दूसरे की जगह परीक्षा देने के आरोप में पकड़ लिया। क्राइम ब्रांच ने तीसरे गिरोह का खुलासा करते हुए कैंट में सरगना समेत दस को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें