फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी पेपर लीक मामला: पेपर आउट कराने में जेल भेजा गया शिक्षक निलंबित 

Wed, 01 Dec 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी टीईटी पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा में पेपर आउट कराने के मामले में जेल में बंद शिक्षक सत्य प्रकाश सिंह पटेल को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र शिव औतार को सौंपी गई है। 
विज्ञापन



यूपीटीईटी का पेपर आउट होने के मामले में रविवार को एसटीएफ ने जिले से कई लोगों को पकड़ा था। इनमें शंकरगढ़ ब्लॉक के करिया खुर्द प्राथमिक में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात सत्य प्रकाश सिंह पटेल भी शामिल था। पूछताछ में उसने बताया था कि उसने अपने साढ़ू के बेटे और बेटी को पास कराने के लिए पांच लाख रुपये में पेपर और सॉल्वर का सौदा किया था।


परीक्षा वाले दिन सुबह उसके मोबाइल पर पेपर आ गया था। एसटीएफ शिक्षक सत्य प्रकाश पटेल समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसटीएफ की कार्रवाई के आधार पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें