फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TET 2020 : यूपी टीईटी 2020 को शासन की मंजूरी, फरवरी 2021 के अंत तक परीक्षा संभावित

Thu, 12 Nov 2020 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपीटीईटी - फोटो : Social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2020 का इंतजार कर रहे बीएड, बीटीसी प्रशिक्षुओं के लिए अच्छी खबर है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव पर शासन की ओर से यूपी टीईटी 2020 कराने की अनुमति दे दी है। शासन ने सचिव परीक्षा नियामक से परीक्षा के बारे में प्रस्ताव मांगा है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि यूपी टीईटी फरवरी 2021 के अंतिम सप्ताह तक कराया जा सकता है। यूपीटीईटी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक में लगभग 10 लाख परीक्षार्थी शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

tet - फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार की ओर से सीटीईटी कराने के निर्णय के बाद अब प्रदेश सरकार ने भी सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए विस्तृत प्रस्ताव मांगा है।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अब आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तिथि के साथ पूरी जानकारी जल्द शासन को उपलब्ध कराएंगे। सचिव अनिल भूषण का कहना है कि यूपी टीईटी की परीक्षा तिथि ऐसी रखी जाएगी जिससे परीक्षा केंद्र के आवंटन में परेशानी न हो। यूपी टीईटी एवं शिक्षक भर्ती पर नकल माफिया की गहरी पैठ होने के चलते इस बार परीक्षा केंद्र के चुनाव में परीक्षा संस्था को ध्यान रखना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें