फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः नैनी सेंट्रल जेल में शिफ्ट हुए जम्मू कश्मीर के 20 खूंखार आतंकी, बढ़ाई गई कारगार की सुरक्षा

Mon, 12 Aug 2019 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
central jail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद वहां के 20 खूंखार आतंकियों को गोपनीय तरीके से रविवार को केंद्रीय कारागार नैनी में शिफ्ट किया गया। सीआरपीएफ जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम की सुरक्षा में सभी आतंकियों को जम्मू से विशेष फ्लाइट से यहां बम्हरौली एयरपोर्ट पर लाया गया। 

विज्ञापन


वहां से स्थानीय पुलिस की खास सुरक्षा व्यवस्था में तीन वैन से उनको सेंट्रल जेल लाया गया। आतंकियों के आने के बाद केंद्रीय कारागार, नैनी की भीतर व बाहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ेंः दुनिया की कोई ताकत राममंदिर बनाने से नहीं रोक सकती: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद    
विज्ञापन

 
रविवार को दोपहर में केंद्रीय कारागार नैनी में एकाएक पुलिस की दर्जन भर गाड़ियां सायरन बजाते हुए जेल में दाखिल हुईं तो वहां लाइन में खड़े मुलाकाती और जेल कर्मी सहम गए। पुलिस वालों ने लाइन में लगे मुलाकातियों को तत्काल मुख्य गेट से बाहर कर दिया। जेल के गेट बंद करा दिए गए। 

उसके करीब आधे घंटे बाद तीन प्रिजन (बंदी) वैन और एक दर्जन से ज्यादा पुलिस एवं पीएसी की गाड़ियां जेल में दाखिल हुईं। इनमें एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसपी प्रोटोकाल समेत एक दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। 

इसे भी पढ़ेंः आतंकवाद और अलगाववाद का पीएम ने कर दिया अंतः केशव
विज्ञापन


इसके बाद जम्मू-कश्मीर से लाए गए करीब 20 आतंकियों को हथकड़ी लगाकर डिप्टी एसपी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर पुलिस व सीआरपीएफ के जवान पहुंचे। सभी को बड़े गोपनीय ढंग से जेल में दाखिल किया गया। 

जेल के अंदर सभी को स्पेशल सेल में ले जाया गया, जहां एक डिप्टी जेलर को उनकी निगरानी में लगाया गया है। यहां लाए गए सभी आतंकी खूंखार और देशद्रोही गतिविधियों में संलिप्त बताए गए हैं। जेल के बाहर पीएसी की एक कंपनी व पुलिस के आठ दरोगाओं की तैनाती गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें