फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कनेक्शन : फैजान के जरिये एमएमयू के अन्य छात्रों के संपर्क में आया था रिजवान

Sun, 24 Mar 2024 03:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फैजान जीटीबी नगर का रहने वाला है। फिलहाल,एनआईएस उसके व उसके आठ अन्य सदस्यों के बारे में जांच चल रही है। यह भी बात सामने आई है नैनी निवासी रिजवान अशरफ, जो आईएसआईएस मॉड़्यूल को खड़ा करने में जुटे तीन सदस्यों में शामिल है, पहले फैजान के ही संपर्क में आया।
विज्ञापन
आतंकी कनेक्शन। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से एक दिन पहले जिस रिजवान अशरफ के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई, वह करेली निवासी फैजान बख्तियार के जरिये अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के आठ अन्य छात्रों के संपर्क में आया था। फैजान को भी आईएसआईएस मॉड्यूल से संबंधित होने के आरोप में एनआईए ने गिरफ्तार कर इसी साल जनवरी में जेल भेजा था।

विज्ञापन


फैजान जीटीबी नगर का रहने वाला है। फिलहाल,एनआईएस उसके व उसके आठ अन्य सदस्यों के बारे में जांच चल रही है। यह भी बात सामने आई है नैनी निवासी रिजवान अशरफ, जो आईएसआईएस मॉड़्यूल को खड़ा करने में जुटे तीन सदस्यों में शामिल है, पहले फैजान के ही संपर्क में आया। फैजान एएमयू का ही छात्र था और उसे दो महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। इस मॉड्यूल का प्रमुख सदस्य शहनवाज, नैनी निवासी रिजवान का मित्र था।

उसके ही कहने पर इस्लामिक शिक्षा हासिल कर आलिम बनने वाले रिजवान अशरफ ने आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार प्रसार शुरू किया। वह पहले ऐसे युवा ढूंढ़ता था, जिन्हें मजहब के नाम पर आसानी से बरगलाया जा सके। इसी क्रम में उसका संपर्क फैजान से हुआ। फैजान एएमयू के एक छात्र संगठन से जुड़ा था और फिर उसके जरिए ही रिजवान का संपर्क आठ अन्य छात्रों से हुआ।

इसके बाद एक-एक करके इन सभी को रिजवान ने बरगलाया। उन्हें आईएसआईएस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए तैयार किया। रिजवान के ही ट्रेनिंग देने पर इनमें से कई छात्र प्रयागराज व आसपास के जिलों में आईएसआईएस की विचाराधारा का विभिन्न माध्यमाें से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया था। इसके तहत उनकी ओर से प्रचार सामग्री भी बांटी जा रही थी।
विज्ञापन

एनआईए कर सकती है कार्रवाई

इस मामले में एनआईए जल्द अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकती है। दरअसल रिजवान, शहनवाज व अरशद वारसी की गिरफ्तारी के बाद इस मॉड्यूल का खुलासा हुआ था। फिर उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर ही एनआईए ने मुंबई के भिवंडी स्थित पडघा गांव से भारत में इस आतंकी मॉड्यूल के सरगना साकिब नाचन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जनवरी में करेली के फैजान बख्तियार समेत अन्य को पकड़ा गया। माना जा रहा है कि तीन आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल करने के बाद एनआईए जल्द ही अन्य पर भी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें