फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: प्रमुख दलों से दम दिखाने वाली हर महिला प्रत्याशी पहुंचीं संसद, अब तक सिर्फ पांच महिलाओं को मिला टिकट

Sun, 24 Mar 2024 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से सबसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की बहन विजयालक्ष्मी पंडित फूलपुर सीट से 1964 और 1967 में संसद पहुंचीं। वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पत्नी कमला बहुगुणा 1977 में फूलपुर सीट से ही कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं।
विज्ञापन
रीता बहुगुणा जोशी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज भले ही संसद में महिलाओं की 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित करने वाला कानून पारित हो गया हो। लेकिन, चुनावों में प्रमुख दलों ने महिला नेताओं पर बहुत भरोसा नहीं जताया। संसदीय इतिहास में प्रयागराज की दोनों सीटों पर प्रमुख चार दलों ने सिर्फ पांच महिला नेताओं को टिकट दिया और सभी संसद पहुंचने में सफल रहीं। हालांकि,विजयलक्ष्मी पंडित को छोड़कर अन्य चार नेताओं को अलग-अलग चुनावों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


प्रयागराज से सबसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की बहन विजयालक्ष्मी पंडित फूलपुर सीट से 1964 और 1967 में संसद पहुंचीं। वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पत्नी कमला बहुगुणा 1977 में फूलपुर सीट से ही कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। हालांकि, 1980 में फूलपुर व 1989 में इलाहाबाद सीट से इन्हें हार का भी सामना करना पड़ा था।

इनके बाद 1991 में जनता दल के टिकट पर इलाहाबाद सीट से सरोज दुबे सांसद चुनी गई थीं। हालांकि, 1996 में इन्हें हार का भी सामना करना पड़ा।2019 में पहली बार ऐसा हुआ जब प्रयागराज की दोनों सीटों पर महिला सांसद निर्वाचित हुईं। भाजपा ने इलाहाबाद से डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर में केशरी देवी पटेल को उतारा। दोनों नेता संसद पहुंचने में सफल रहीं।

हालांकि, रीता बहुगुणा इससे पहले कांग्रेस टिकट पर 1999 में भी चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार मिली थी। वहीं, केशरी देवी पटेल बसपा के टिकट पर 2004 में फूलपर, 2014 में इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ी थीं लेकिन दोनों बार हार मिली।भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा, जनता दल आदि प्रमुख दलों ने इन्हीं चार महिला प्रत्याशियों को ही उतारा है। आम आदमी पार्टी व कई छोटे दलों ने महिला उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन वे मुख्य मुकाबले में कभी नहीं रहीं।
विज्ञापन

लोकसभा की चार सीट से अब तक सिर्फ छह सांसद

प्रयागराज की दोनों सीटों के अलावा प्रतापगढ़ और कौशाम्बी को भी शामिल कर लें तो अब तक सिर्फ छह महिला सांसद चुनी गई हैं। प्रयागराज में विजयालक्ष्मी पंडित, कमला बहुगुणा, सरोज दुबे, डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल के अलावा प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह संसद चुनी गईं।


इन्होंने की है दावेदारी

2024 लोकसभा चुनाव में अलग-अलग दल से टिकट के लिए कई महिलाओं ने दावेदारी की है। केशरी देवी पटेल, रीता बहुगुणा जोशी तो दावेदारों में शामिल हैं ही, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, डॉ.सत्या पांडेय, डॉ.कीर्ति अग्रवाल आदि प्रमुख नामों की भी चर्चाएं हैं।

प्रयागराज में महिला मतदाता

संसदीय क्षेत्र पुरुष महिला             कुल


इलाहाबाद 979256 828630 1807886
फूलपुर             1111815 935293 2047108
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें