ऑटो ट्रिपलआईटी रोड झलवा तिराहे के पास पहुंची थी कि तभी बाइकसवार दो युवक आए। इनमें से पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और फिर दोनों भाग निकले। बैग में नकदी के अलावा मोबाइल, दो छोटे पर्स, चाबी व जरूरी कागजात भी थे। धूमनगंज व एयरपोर्ट थाना पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।
मोबाइल लूट में 19 दिन बाद केस
सिविल लाइंस में फायर ब्रिगेड चौराहे के पास मोबाइल लूट की घटना की रिपोर्ट 19 दिन बाद दर्ज की गई है। मूल रूप से करछना निवासी जगत नारायण सिविल लाइंस में रहते हैं। उन्हाेंने पुलिस को बताया कि 17 नवंबर की रात वह नैनी से टैक्सी से जानसेनगंज चौराहे पर पहुंचे और वहां से पैदल ही सिविल लाइंस जाने लगे। रात 11 बजे के करीब वह फायर ब्रिगेड के पास पहुंचे थे तभी बाइकसवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उनका फोन छीनने के बाद भाग निकले।