Prayagraj News : शाहरुख को गिरफ्तार को लेकर जाती पुलिस।
- फोटो : प्रयागराज
घर पर था, पुलिस के फोन कर बुलाने पर आया
सूत्रों का कहना है कि शाहरुख शनिवार को अपने घर पर ही था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर कोतवाली पुलिस का फोन आया। जिसके बाद उसे मानसरोवर के पास बुलाया गया। इस दौरान क्राइम ब्रांच को भी अलर्ट पर कर दिया गया था। शाहरुख का मोबाइल भी सर्विलांस पर लगा दिया गया था। हालांकि वह खुद ही पहुंच गया जिसके बाद पुलिसकर्मी उसे कोतवाली ले गए। वहां उसने पुलिस को बताया कि पोल्ट्री फार्म उसके भाई के नाम पर है जिसका संचालन वह करता था।
Prayagraj News : शाहरुख को गिरफ्तार को लेकर जाती पुलिस।
- फोटो : प्रयागराज
एक दिन पहले भी पहुंचा था कोतवाली, नाम पूछकर दरोगा ने वापस भेजा
सूत्रों का कहना है कि शाहरुख एक दिन पहले भी खुद को पुलिस को सौंपने के लिए कोतवाली पहुंचा था। लेकिन तब थाने के एक दरोगा ने उसे वापस घर भेज दिया। दरसअल वीडियो वायरल करने के बाद वह कोतवाली पहुंच गया था। वायरल वीडियो में भी उसने बताया था कि वह कोतवाली के बाहर है और अब खुद को पुलिस को सौंपने जा रहा है। कोतवाली में पहुंचकर उसने वहां मिले दरोगा से कहा कि पुलिस उस तलाश रही है तो उसने उसका नाम पूछा।
अन्य पुलिसकर्मियों से पूछताछ के बाद इस नाम का कोई अपराधी थाने से वांछित न होने पर दरोगा ने उसे घर वापस भेज दिया। हालांकि उसका मोबाइल नंबर व पता नोट कर लिया था। शनिवार को जब इस बात की जानकारी होने पर अफसरों ने पूछताछ की तो कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को सांप सूंघ गया। आननफानन में कॉल कर शाहरुख को बुलाया गया और आते ही उसे लेकर पुलिसकर्मी कोतवाली पहुंच गए।