Prayagraj News : कीडगंज में युवक की मौत के बाद तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला।
बहन रीना साहू ने आरोप लगाया कि उसके भाई पर कई लोगों ने मिलकर हमला किया था। इसमें उसे गंभीर चोट आई थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और कुछ देर बाद उन्हें थाने से छोड़ दिया। उधर रितेश की मौत की सूचना मिली तो घर पर मौजूद परिजन भी आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपी पड़ोसी का घर घेर लिया। तब तक बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो चुके थे। सूचना पर कीडगंज पुलिस पहुंची और किसी तरह घरवालों को शांत कराया।
Prayagraj News : कीडगंज में युवक की मौत के बाद तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला।
मौके पर तनाव को देखते हुए अतरसुइया, मुट्ठीगंज, जार्जटाउन थाने की फोर्स भी बुला ली गई। सीओ बैरहना भी मौके पर आ गए। इस दौरान आरोपी पड़ोसियों ने खुद को घर में बंद कर लिया था। पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बाहर निकालकर सुरक्षित थाने ले गई। उधर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि अंतिम संस्कार नहीं हो सका। परिजनों ने बताया कि खबर पर कई रिश्तेदार शहर आने के लिए चल दिए हैं। उनके आने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीओ बैरहना संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। पूर्व में ही पड़ोसियों रौनक, नितिन व उनके परिवारवालों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा संबंधित धाराओं में तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।
तीन दिन बाद दर्ज की थी रिपोर्ट
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने शिकायत के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं की। 24 अक्तूबर की रात दो बजे यह घटना हुई। जिसकी शिकायत कुछ देर बाद ही थाने में की गई। लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने में ही तीन दिन लगा दिए गए। घटना की एफआईआर 27 अक्तूबर को सुबह 11 बजे दर्ज की गई।