फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर के विवाद में भिड़े दो गुट, एफआईआर

Thu, 15 Jan 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेके को लेकर जार्जटाउन इलाके में गुरुवार दोपहर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से फायरिंग की गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। जार्जटाउन पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मालवीया रोड के रहने वाले शशांक पांडेय ग्लोबल ट्रेडर्स के मालिक हैं। उनका वैभव सिंह से यूपी राज्य सेतु निगम लिमिटेड के टेंडर को लेकर विवाद चल रहा था। शशांक पांडेय का आरोप है कि गुरुवार दोपहर वह अपने घर में मौजूद थे। तभी वैभव सिंह दो दर्जन असलहाधारी साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


घर में घुसते ही जान से मारने की धमकी और गाली गलौज करने लगे। शशांक का आरोप है कि उनकी पत्नी गाली गलौज सुनकर बाहर निकली तो उनके साथ बदसलूकी की और फायरिंग किया। यह देख शशांक दौड़े तो उन्होंने लाइसेंसी पिस्तौल से बचाव में फायर किया। हमलावर टेंडर फार्म वापस लेने की धमकी देते हुए भाग निकले। शशांक का आरोप है कि वैभव सत्ताधारी दल के एक विधायक का करीबी है। जार्जटाउन पुलिस के मुताबिक टेंडर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। फिलहाल दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें