फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट के दस न्यायमूर्ति हुए स्थायी, सोमवार को लेंगे शपथ

Sun, 12 Mar 2023 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त न्यायाधीश, सोमवार 13 मार्च को स्थायी न्यायाधीश की शपथ लेंगे। शपथ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर द्वारा दिलाई जाएगी। शपथ समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त न्यायाधीश, सोमवार 13 मार्च को स्थायी न्यायाधीश की शपथ लेंगे। शपथ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर द्वारा दिलाई जाएगी। शपथ समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में सुबह 10 बजे से होगी।

शपथ समारोह के कारण अदालती कामकाज 11.30 बजे से शुरू होगा। शपथ समारोह में सभी न्यायमूर्तिगण, न्यायिक अधिकारीगण व बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल होंगे। सर्किट टीवी के जरिए शपथ समारोह के न्याय कक्ष के बाहर प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

शपथ लेने वाले न्यायमूर्तियों में न्यायमूर्ति चंद्र कुमार राय, न्यायमूर्ति कृष्ण पहल, न्यायमूर्ति समीर जैन, न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी, न्यायमूर्ति बृजराज सिंह, न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह, न्यायमूर्ति विकास बुधवार, न्यायमूर्ति ओम प्रकाश त्रिपाठी, न्यायमूर्ति विक्रम डी चौहान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें