फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली में टेंपो चालक को गोली मारी

Wed, 20 May 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। करेली में टेंपो चालक मैहशर (35) को मंगलवार को दिन में गोली मार दी गई। गोली 312 बोर के तमंचे से चलाई गई। छर्रे लगने से मैहशर जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे काल्विन अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। गोली कहासुनी के बाद चलाई गई थी। आरोपियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है।
विज्ञापन


मैहशर करेली के ई ब्लाक में रहता है और टेंपो चलाता है। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे वह करामत की चौकी के समीप यूनिटी कॉलेज के पास पैदल ही जा रहा था तभी दो युवकों ने उसको रोक लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होनी लगी। एक युवक चकिया का रहने वाला बताया जा रहा है। उसने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। छर्रे मैहशर के शरीर के ऊपरी हिस्से पर लगे।

 मैहशर गिरकर तड़पने लगा तो लोग मदद के लिए दौड़े। परिजनों को खबर दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर आ गई और उसे काल्विन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इंस्पेक्टर करेली आरडी यादव ने बताया कि दो युवकों पर आरोप लगाया गया है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आरोपियों की तलाश मेें दबिश डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें