फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में खिली धूप तो और सर्द हो गई रात

Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
other
विज्ञापन
कई दिनों से रफ्तार पकड़ चुकी ठंड से बृहस्पतिवार को भी लोग ठिठुरते नजर आए। दिन में धूप खिली, उससे दिन का तापमान चढ़ा लेकिन हवाओं के चलते धूप बेअसर रही। लोग दिन भर गर्म कपड़ों में नजर आए। रात पहले से और अधिक सर्द हो गई। रात का तापमान इस सत्र में अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया। लोग ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोवर और अलाव का सहारा लिए रहे। सुबह सड़कों और पार्कों में लोग कम नजर आए। मौसम विज्ञानियों के अनुमानों के मुताबिक अभी तीन से चार दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक दिन पहले के 16.2 डिग्री सेल्सियस से 4.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 20.6 डिग्री पर पहुंच गया जबकि रात के तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे रात में ठंड बढ़ गई है। चिकित्सकोें के मुताबिक ऐसे में खाली पेट बाहर निकलना खतरनाक है। लोग कोहरे में बाहर निकलने से बचे। ठंडे पेय पदार्थों से दूर रहें। सुबह गुनगुना पानी पीएं। मौसम विज्ञानी डॉ. सुनीत द्विवेदी के मुताबिक साइबेरियन हवाएं अभी कई दिनों तक बनी रहेंगी। इससे ठंड तेवर रहेगी। हालांकि हवाओं के चलने से मौसम के तीन-चार दिनों में साफ होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें