प्रयागराज। बारिश के कारण तेलियरगंज में उफनाया नाला मुसीबत बन गया। नाले का पानी एमएनएनआईटी के आसपास की दुकानों और घरों में घुस गया। मुसीबत तब और बढ़ जाती जब जलभराव में कोई वाहन निकलता। लोग घंटों परेशान रहे। कई बार शिकायत के बाद भी नगर गिगम के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे।
अलोपीबाग पंपिंग स्टेशन के पांच पंप बंद
प्रयागराज। शहर के कई मोहल्लों में जलभराव का कारण जल निगम कर्मियों की लापरवाही रही। अलोपीबाग पंपिंग स्टेशन पर लगे सात पंपों में सिर्फ दो चलाए गए। गंदा पानी लिफ्ट न किए जाने से जलभराव की समस्या बढ़ गई। समाजसेवी मनोज उपाध्याय, पार्षद कमलेश सिंह, शिवसेवक सिंह, आनंद घिल्डियाल, अजय यादव, अशोक सिंह समेत कई अन्य पार्षद दिन भर बारिश में भटकते रहे। अफसरों ने फोन तो उठाया लेकिन पंप नहीं चलवाए। इसकी शिकायत जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी से की गई है।