फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किए जाने को लेकर तहसील प्रशासन गांवों में कैंप लगाकर किसानों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद बारा तहसील क्षेत्र में संचालित सीएससी संचालक रुचि नहीं ले रहे हैं। जागरूक करने के बाद भी 63.5 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। मंगलवार एसडीएम और तहसीलदार बारा ने दौना, रेरा, शंकरगढ़ आदि गांवों में कैंप के माध्यम से किसानों को जागरूक किया। एसडीएम बारा ने बताया कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएससी संचालक नहीं ले रहे हैं रुचि
फार्मर रजिस्ट्री के काम के लिए शासन द्वारा सीएससी (जन सेवा केंद्र) को भी जिम्मेदारी दी गई है लेकिन विभागीय जानकारी के अनुसार सीएससी संचालक रुचि नहीं ले रहे हैं। इस समय बारा तहसील के विकासखंड शंकरगढ़ और जसरा में लगभग 415 सीएससी काम कर रहे हैं। इसके बावजूद किसानों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।