फाफामऊ, गंगा नदी के गहरे पानी में डूबे जोहित कुमार की फोटो
गंगा नहाने गए तीन किशोर बुधवार को सुबह पानी में डूबने लगे। इस दौरान दो को बचा लिया गया, जबकि तीसरा किशोर की तलाश जारी है।
मोरहूं गांव के दिनेश मौर्य के बेटे की तीन दिन पहले शादी थी। बुधवार को घर पर बहूभोज था। बहुभोज में शामिल होने के लिए मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसई सिपाही गांव का जोहित कुमार (14) पुत्र अजय कुमार, प्रतापगढ़ के रानीगंज के हुसैनपुर गांव का आंसू मौर्य (14) पुत्र दिनेश कुमार, प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र का अमित मौर्य (16) पुत्र अजय मौर्य (16) डूबने लगे।
कुछ देर के बाद जोहित, आशु एवं अमित मौर्य डूबने लगे। इस दौरान जौनपुर के जंगीपुर गांव निवासी दीपक यादव (20) आदि लोगों ने आशु और अमित मौर्य को बचा लिया। जबकि जोहित कुमार डूब गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी जोहित का पता नहीं चल सका। जोहित कुमार चार बहन में इकलौता भाई है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक बार फिर किशोर की तलाश की जाएगी।