फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: स्कॉर्पियो व ऑटो की भिड़ंत में महिला की मौत, पति और बच्चे घायल

Thu, 23 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शव का पंचनामा कार्रवाई करती पुलिस, संवाद
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बसहरा गांव में स्कॉर्पियो की भिड़ंत में ऑटो सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति व दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कोरांव के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजेश कुमार निवासी मैलहा थाना कोरांव पत्नी मनोज कुमारी (38), बेटे दिव्यांश व बेटी आंचल के साथ मेजा के लक्षनपुर गांव में अपने साढ़ू गणेश गुप्ता की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बुधवार को राजेश कुमार ऑटो से अपने घर मैलहा आ रहे थे।
शाम करीब पांच बजे के करीब बसहरा गांव में स्कार्पियो और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में मनोज कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति व दोनों बच्चे घायल हो गए। सीएचसी कोरांव के चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आंचल की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद स्कार्पियो व ऑटो दोनों के चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें