फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टोंस नदी में डूबा किशोर, दूसरे का इलाज जारी

Sat, 02 May 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
टोंस नदी के चौकी घाट पर शुक्रवार सुबह साथियों संग स्नान करने के दौरान दो बालक गहरे पानी में चले गए। इस दौरान नाविकों ने डूब रहे दोनों बालकों को बाहर निकाल लिया। दोनों को रामनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक बालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे का इलाज जारी है।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के चौकी गांव के आशूं यादव के दो बेटों में बड़ा अर्पित यादव (8) गांव के आर्यन माडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे
पड़ोस के साथी शिवम यादव (7) पुत्र शिवमनि यादव सहित दो और साथियों संग टोंस नदी में स्नान करने गया था। वहां अचानक अर्पित और शिवम यादव डूबने लगे।
यह देख घाट पर मौजूद रहे नाविकों ने तत्काल दोनों बालकों को बाहर निकाल सीएचसी रामनगर ले गए। जहां चिकित्सकों ने अर्पित यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवम यादव का प्राथमिक उपचार करने के बाद शहर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर बदहवास हालात में परिजन मौके पर पहुंचे। आशूं यादव नैनी में एक प्राइवेट बैंक में संविदा कर्मी हैं। मृतक की मां गुड़िया यादव का रो रोकर हाल बेहाल है। जानकारी होने पर सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के साथ समाजसेवी रामसागर उर्फ मुखिया यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया।


अवकाश न होता तो शायद बेटे की मौत न होती
पिता आंसू यादव शुक्रवार को रामनगर के एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन में प्रवेश के लिए अर्पित यादव को लेकर जाने की तैयार की थी। अवकाश होने की वजह से वह स्कूल नहीं गया। आशूं यादव ने बताया कि अवकाश न होता तो शायद बेटे की मौत न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें