फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्यूबवेल पर नहाने गई किशोरी की करंट लगने से मौत

Sun, 22 Feb 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मृतक प्रिया चौधरी की फाइल फोटो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के देहली भगेशर गांव में ट्यूबेल पर नहाने गई किशोरी की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव निवासी सुरेश चौधरी की 13 वर्षीय बेटी प्रिया चौधरी कक्षा सातवीं की छात्रा थी। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे के करीब प्रिया अन्य बच्चों के साथ घर के सामने 100 मीटर की दूरी पर स्थित ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गई हुई थी। जहां नहाने के बाद सभी बच्चे वापस आ रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच गांव के ही एक किसान खेत के चारों ओर बिजली का तार दौड़ा रखा था। घर वापस आते समय प्रिया चौधरी बिजली तार की चपेट में आ गई और वह झुलस गई। अन्य बच्चों की चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोगों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे।
उसे नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां डॉक्टर ने प्रिया को मृत घोषित कर दिया। सूचना होने पर करछना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें