फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शंकरगढ़–नारीबारी मार्ग पर आरओबी निर्माण में देरी से बढ़ी मुश्किलें

Sun, 22 Feb 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नारीबारी शंकरगढ़ संपर्क मार्ग पर बन रहा रेल ओवर ब्रिज
विज्ञापन
शंकरगढ़–नारीबारी मुख्य मार्ग पर रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण में हो रही देरी से राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शंकरगढ़ को नारीबारी व रानीगंज से जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग पिछले कई महीनों से प्रभावित है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग व रेलवे विभाग की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य के चलते पहले दिसंबर तक फाटक बंद किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन फरवरी माह आ जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।
सेन नगर रेलवे फाटक को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे यातायात का दबाव शंकरगढ़ मुख्य बाजार और पुरानी बाजार मार्ग पर बढ़ गया है। इसके कारण मुख्य बाजार स्थित रेलवे फाटक पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और दैनिक यात्री भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन








रानीगंज–नारीबारी रेलवे ओवरब्रिज बनने से सड़क यातायात में सुगमता आएगी। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा शंकरगढ़–नारीबारी के बीच गांवों में आवागमन आसान होगा। इससे समय की बचत के साथ-साथ व्यापार और वाणिज्य को भी बढ़ावा मिलेगा। -दिनेश तिवारी, समाजसेवी




आरओबी के निर्माण से क्षेत्र का विकास एवं यातायात में सुगमता होगी। पुल निर्माण के समय शासन एवं रेलवे विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था न करने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारा कार्यदायी संस्था से आग्रह है कि पुल के निर्माण में तेजी लाएं।-अरुण सिंह, पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत जोरवट

इस मार्ग से ही मध्य प्रदेश के कई जिलों के लोग प्रयागराज, कौशाम्बी, बांदा और मिर्जापुर के लिए आवागमन करते हैं। आरओबी के निर्माण में देरी होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।-हृदयराज सिंह, गांव भंडिवार





रेलवे विभाग की ओर से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य मार्च तक पूर्ण करने का प्रयास है। विभागीय समन्वय के बाद निर्माण कार्य जुलाई 2026 तक पूरी तरह संपन्न हो जाएगा। रेलवे विभाग के अनुसार उनका हिस्सा पूरा होने के तीन माह के भीतर समूचा प्रोजेक्ट पूर्ण कर लिया जाएगा।- ई. रोहित मिश्र, परियोजना प्रबंधक

नारीबारी शंकरगढ़ संपर्क मार्ग पर बन रहा रेल ओवर ब्रिज

नारीबारी शंकरगढ़ संपर्क मार्ग पर बन रहा रेल ओवर ब्रिज

नारीबारी शंकरगढ़ संपर्क मार्ग पर बन रहा रेल ओवर ब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें