फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: किशोरी का अपहरण, दुष्कर्म के बाद सिगरेट से दागा, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म कर सिगरेट से दागने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक देर रात घर में घुसकर किशोरी को उठा ले गया। दुष्कर्म के बाद अचेत अवस्था में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी मुशर्रफ समेत तीन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात फतेहपुर घाट के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान मुशर्रफ को रोका गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी गोलीबारी में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
एफआईआर में पीड़िता के पिता ने बताया कि 14 जून की रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इस दौरान मुशर्रफ घर में घुस आया और बेटी को जबरन अपने साथ ले जाकर सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने सिगरेट से उसके शरीर को दागा। देर रात करीब दो बजे वह बेटी को घर के दरवाजे पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना के बाद पुलिस को तहरीर दी। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली। दिन में परिजनों के साथ ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाने में हंगामा भी किया। इसके बाद पुलिस ने दो टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और किशोरी पिछले करीब छह महीने से एक दूसरे को जानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें