फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : यमुना में डूबने से किशोर की मौत, काफी देर की मशक्कत के बाद निकाला गया शव

Thu, 08 Jun 2023 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लालापुर थाना क्षेत्र के सेमरी तरहार गांव में बृहस्पतिवार को यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन के बाद किशोर को बाहर निकाला।
विज्ञापन
यमुना नदी में किशोर के डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालापुर थाना क्षेत्र के सेमरी तरहार गांव में बृहस्पतिवार को यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन के बाद किशोर को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


लालाकापुरवा शंकरगंढ़ निवासी छोटू तिवारी (15) पुत्र अरविंद तिवारी बृहस्पतिवार को स्नान करने के लिए सेमरी तरहार गांव में गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। कई घंटे तक खोजबीन के बाद उसका शव गहरे पानी से बरामद किया गया। तब तक छोटू की मौत हो गई थी। गांव के त्रिवेणी प्रसाद तिवारी की पुत्री का शादी छह जून को थी। उसी में हिस्सा लेने के लिए वह अपनी दादी के साथ आया था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें