लवलेश तिवारी, सनी सिंह व अरुण मौर्य।
- फोटो : amar ujala
इलाहाबाद सीजीएम न्यायालय ने बुधवार को माफिया अतीक अहमद एवं उसके भाई अशरफ के हत्यारोपियों लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य एवं शनि की न्यायिक अभिरक्षा 14 दिन के लिए फिर बढ़ा दी है। तीनों आरोपी न्यायालय के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे। इस दौरान सीजीएम ने तीनों आरोपियों की रिमांड अवधि 14 दिन के लिए बढ़ा दी। जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि न्यायालय ने मामले की सुनवाई के लिए 20 जून 2023 की तिथि नियत की है।