लालापुर थाना क्षेत्र के सेमरी तरहार गांव में बृहस्पतिवार को यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन के बाद किशोर को बाहर निकाला।
लालापुर थाना क्षेत्र के सेमरी तरहार गांव में बृहस्पतिवार को यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन के बाद किशोर को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
लालाकापुरवा शंकरगंढ़ निवासी छोटू तिवारी (15) पुत्र अरविंद तिवारी बृहस्पतिवार को स्नान करने के लिए सेमरी तरहार गांव में गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। साथ में स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। कई घंटे तक खोजबीन के बाद उसका शव गहरे पानी से बरामद किया गया। तब तक छोटू की मौत हो गई थी। गांव के त्रिवेणी प्रसाद तिवारी की पुत्री का शादी छह जून को थी। उसी में हिस्सा लेने के लिए वह अपनी दादी के साथ आया था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।