बकाये वेतन को लेकर शुआट्स सोसाइटी से जुड़े टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टॉफ ने मेन गेट का तालाबंद कर प्रदर्शन दिया। सूचना पर नैनी पुलिस पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। दोपहर बाद विवि के गेस्ट हाउस के हॉल में रजिस्ट्रार और शिक्षकों के बीच वार्ता हुुई लेकिन वह भी बेनतीजा रही। आरोप है कि रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारी विरोध को देखते हुए बैठक से भाग गए।
शुआट्स सोसाइटी से जुड़े शिक्षकों को 20 से 25 महीने का वेतन नहीं मिला है। 10 दिन पहले शिक्षकों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में धरना दिया था। इसके बाद वहां पहुुंचे सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर भुगतान का आश्वासन दिया गया था लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी ऐसा नहीं किया गया।
सोमवार को सोसाइटी से जुड़े शिक्षक व कर्मचारी विवि के मेन गेट पहुंचे और उसे बंद करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान विवि से जुड़ा कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। इससे नाराज शिक्षकों ने रजिस्ट्रार व कुलपति कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां भी कोई अधिकारी नहीं था।
घंटों इंतजार के बाद पता चला कि सभी विवि के गेस्ट हाउस में मौजूद हैं। जानकारी पर शिक्षक गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां रजिस्ट्रार प्रो. सीजे वैस्ली और चेयरमैन मीडिया कमेटी डॉ. रमाकांत दुबे ने शिक्षकों से वार्ता की लेकिन दोनों अधिकारी वहां से भाग निकले।
शिक्षकों को आरोप है कि अधिकारियों ने महेवा के स्थानीय लड़कों को हॉल में बुलाया और विरोध करने पर धक्का-मुक्की करते हुए वहां से भाग निकले। इसके बाद शिक्षक नैनी कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। संवाद
वेतन भुगतान की जगह अन्य कार्य में खर्च हो रहा फीस
शिक्षकों का आरोप है कि छात्रों की फीस का पैसा प्रबंधन अन्य मदों में खर्च कर रहा है। वहीं, वेतन भुगतान के नाम पर हर बार कहा जाता है कि विवि आर्थिक संकट से जूझ रहा है। आरोप है कि विवि के कई खाते हैं जिससे अन्य मदों के लिए पैसों का भुगतान किया जा रहा है।
रिसीवर बैठाने की मांग
शुआट्स का सही संचालन किए जाने को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों की ओर से प्रबंधन को हटाकर सरकार द्वारा रिसीवर बैठाए जाने की मांग बीते तीन वर्ष से की जा रही है। शिक्षकों के साथ सोसाइटी से जुड़े कर्मचारियों को कई माह का वेतन बकाया चला आ रहा है। संवाद
शुआट्स टीचर्स एसोसिएशन ने विवि संचालन को लेकर सौंपा ज्ञापन
बकाये वेतन की मांग को लेकर विवि प्रबंधन की ओर से कोई निर्णय न लिए जाने से नाराज शिक्षकों ने शुआट्स टीचर्स एसोसिएशन ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटी एवं चिट्स को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने विवि के संचालन की बात कही है। पत्र में बताया गया कि शुआट्स का वर्तमान प्रबंधन पूर्ण रूप से विफल हो चुका है। यहां कार्य करने वालों का 25 माह का वेतन बकाया है। विवि में निरंतर आर्थिक अव्यवस्था, प्रशासनिक अस्थिरता, तथा कर्मचारियों व छात्रों के हितों की उपेक्षा से स्थिति गंभीर हो गई है।
सोमवार को शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचरियों की ओर से वेतन की मांग को लेकर मुख्य द्वार पर तालाबंद कर प्रदर्शन किया जा रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर दो-दो माह का वेतन दिये जाने का आश्वासन दिया है। इसी दौरान विश्वविद्यालय से हटाए गये शिक्षकों ने कुछ स्टाफ के साथ तोड़फोड़ की। साथ ही विश्वविद्यालय अधिकारियों को बंधक बना लिया। कुलपति कैंप कार्यालय का दरवाजा तोड़कर जबर्दस्ती अंदर घुस गए और सीसीटीवी कैमरे तोड़े गए। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को सूचित किया गया है।-डाॅ. रमाकांत दुबे, चेयरमैन, शुआट्स मीडिया कमेटी
नैनी। बकाया वेतन को लेेकर शुआट्स के गेस्ट हाउस में शिक्षक और रजिस्ट्रार के बीच वार्ता के दौरा