फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: वेतन न मिलने से परेशान शिक्षक और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कार्यवाहक रजिस्ट्रार ने दिया इस्तीफा

Wed, 06 Dec 2023 04:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के नैनी में बीते 10 माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान शिक्षक और कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद शुआट्स के कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉक्टर सी जॉन वेस्ले ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस माह से वेतन न मिलने से परेशान शुआटस में शिक्षक और कर्मचारी रजिस्ट्रार और कुलपति कार्यालय पर ताला जड़कर प्रदर्शन कर रहे। वेतन को लेकर कई चक्रो में विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन से बातचीत हो चुकी है। वहीं कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन और तालाबंदी को देखते हुए शुआट्स के कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉक्टर सी जॉन वेस्ले ने इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन

 
मालूम हो कि मंडलायुक्त के नेतृत्व में प्रबंधन ने नौ दिसंबर तक वेतन देने का वादा किया था। इस पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई थी। बच्चों से सेमेस्टर की फीस जमा करने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया। साथ ही छह दिसंबर से परीक्षा कराने की घोषणा कर दी, जिससे शिक्षक और कर्मचारियों ने परीक्षा कराने में असमर्थता व्यक्त करते हुए बुधवार को विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय पर ताला लगा दिया। साथ ही घूम-घूम कर नारेबाजी करने लगे। 

कर्मचारियों का तेवर देखकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की परीक्षा का समय 11 दिसंबर कर दिया। साथ ही अगले सेमेस्टर की फीस को 15 दिसंबर तक जमा करने का नोटिस जारी कर दिया, जिससे छात्रों में भी असंतोष बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


वहीं शुआट्स के कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉक्टर सी जॉन वेस्ले ने दिया इस्तीफा। उन्होंने कार्यवाहक कुलपति डॉक्टर रेनु  प्रसाद को अपना इस्तीफा मेल किया है। कार्यवाहक रजिस्ट्रार के इस्तीफा देने के बाद। डॉ विश्व स्वरूप मेहरा को नया रजिस्ट्रार बनाया गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों और शिक्षक से नये कार्यवाहक रजिस्ट्रार ने प्रबंधन से बातचीत करने के लिए दो घंटे का समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें