दिव्यांग पवन कुमार पुत्र प्रेमचंद मूलत: गोंडा स्थित सिविल लाइंस के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बहादुरपुर ब्लॉक के मानिकपुर पनिका गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में थी।
दारागंज में रविवार सुबह स्नान करते वक्त प्राइमरी स्कूल के अध्यापक पवन कुमार गुप्ता(32) गंगा में डूब गए। वह बहादुरपुर ब्लॉक में तैनात थे। दिनभर तलाश चलती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने पर शाम को तलाश बंद कर दी गई।
विज्ञापन
दिव्यांग पवन कुमार पुत्र प्रेमचंद मूलत: गोंडा स्थित सिविल लाइंस के रहने वाले थे। वर्तमान में उनकी तैनाती बहादुरपुर ब्लॉक के मानिकपुर पनिका गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में थी। वह झूंसी के त्रिवेणीपुरम में किराये के कमरे में परिवार समेत रहते थे। रविवार सुबह आठ बजे के करीब वह बेटे और भतीजे के साथ गंगा स्नान के लिए संगम पहुंचे। नहाते वक्त तेज बहाव के चलते वह बीच में पहुंच गए और गहराई में जाकर डूबने लगे।
बेटे और भतीजे ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की नजर पड़ी। हालांकि जब तक उन्हें बचाया जाता, वह नदी में डूब गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों को नदी में उतारा। हालांकि दिन भर तलाश चलने के बावजूद उनका कुछ पता नहीं चला। घाट पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने भी नदी में उतरकर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। दारागंज इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि सोमवार सुबह एक बार फिर से तलाश की जाएगी।