फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के दो फेरे लगाएगी टीचर स्पेशल ट्रेन

Sat, 06 Apr 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Buddha Circuit special train - फोटो : kumar sanjay
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की ओर से इस वर्ष भी टीचर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। वाराणसी से शुरू होने वाली ये ट्रेन इलाहाबाद छिवकी के रास्ते लोकमान्य तिलक (मुंबई)तक जाएगी। मुंबई के लिए ट्रेन कुल दो फेरे लगाएगी।

विज्ञापन


दरअसल टीचर स्पेशल ट्रेन मध्य रेलवे की ओर से संचालित की जाती है। इसमें सिर्फ शिक्षक एवं उनके परिजनों का ही रेलवे रिजर्वेशन करता है। वाराणसी से स्पेशल ट्रेन छह मई की सुबह आठ बजे चलकर सुबह 10.48 बजे इलाहाबाद छिवकी एवं अगले रोज दोपहर 12.15 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। लोकमान्य तिलक से रात 12.45 बजे चलकर अगले दिन रात 12.53 बजे छिवकी और सुबह 5.40 बजे ट्रेन वाराणसी पहुंच जाएगी। ट्रेन का दूसरा फेरा वाराणसी से 11 जून एवं मुंबई से दस जून को संचालित होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें