उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड टीजीटी-पीजीटी परीक्षा 2013 के परिणाम की घोषणा के साथ माध्यमिक विद्यालयों में खाली हो रहे टीजीटी-पीजीटी के खाली सात हजार से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड सचिव जितेंद्र कुमार कहना है किप्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में खाली टीजीटी-पीजीटी के लगभग सात हजार पदों केलिए अगले महीने विज्ञापन जारी किया जाएगा।
चयन बोर्ड ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से उनके यहां खाली शिक्षकों के पदों का अधियाचन मांगा है। बोर्ड परीक्षा एवं मूल्यांकन से खाली होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षकों से शीघ्र खाली पदों की जानकारी भेजने को कहा गया है। इसमें टीजीटी एवं पीजीटी के लगभग सात हजार पदों पर भर्ती होगी। चयन बोर्ड ने प्रदेश केसभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से जून 2016 में खाली होने वाले पदों का ब्यौरा मांगा है। चयन बोर्ड ने समय से पदों की जानकारी न भेजने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। उन्होंने बताया कि इस बार आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शासन की ओर से जल्द चयन बोर्ड में नए सदस्यों की नियुक्ति के बाद चयन प्रक्रिया में तेजी आएगी।