उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इन सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति काफी पहले ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी जा चुकी है। दो दिन पहले प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान के नेतृत्व में अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, लखनऊ गया था। मोर्चा अध्यक्ष के अनुसार वहां अफसरों ने बताया कि डाटा एनआईसी को भेज दिया गया है और यह फीड भी हो चुका है।
नियुक्ति के लिए पोर्टल जल्द खुलेगा। पोर्टल खुलने पर अभ्यर्थियों को विद्यालय के विकल्प भरने होंगे और इसके बाद उन्हें विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। प्रतियोगी मोर्चा के प्रतिनिधियों ने निदेशालय के अफसरों से मांग की है कि पोर्टल 20 सितंबर तक खोल दिया जाएगा, ताकि अक्तूबर के पहले सप्ताह तक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जा सके।