चयन बोर्ड में सभी सदस्यों के पद खाली
अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी/पीजीटी के 5418 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई। चयन बोर्ड में सदस्यों के सभी पद खाली हैं और अध्यक्ष का कार्यकाल आठ अप्रैल को पूरा हो जाएगा। नए सदस्यों की नियुक्ति नहीं हुई है। इस बीच नए शिक्षा सेवा आयोग के गठन की घोषणा भी की जा चुकी है। भर्ती अब चयन बोर्ड और नए आयोग के बीच लटकी हुई है।
प्रतियोगी छात्र मोर्चा के बैनर तले अभ्यर्थी नौ दिनों से चयन बोर्ड के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं, लेकिन अध्यक्ष उनसे मिलने के लिए तैयार नहीं है। अभ्यर्थी चाहते हैं कि पदों की संख्या बढ़ाने के लिए पोर्टल खोला जाए और परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। चयन बोर्ड की ओर से स्थिति स्पष्ट न किए जाने से अभ्यर्थी परेशान हैं।