संगम की रेती पर जप, तप, ध्यान के लिए पहुंचे कल्पवासियों के शिविरों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्था बदहाल है। कई जगह अभी बिजली पहुंची ही नहीं है। जहां कनेक्शन दिए गए हैं, वहां ज्यादातर शिविरों में फ्यूज बल्ब लगाए जाने की शिकायतें आ रही हैं। इसके अलावा पुराने और कटे हुए तारों को जोड़कर शिविरों में बिजली दौड़ाए जाने से हादसे की भी आशंका बनी हुई है।
सेक्टर तीन स्थित खाक चौक में महावीर मार्ग पर मौनी बाबा के शिविर में 10 से अधिक कॉटेज में प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आए श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। इस शिविर में लगाए गए 25 बल्बों में से 10 बल्ब फ्यूज निकल गए। बल्ब न जलने की शिकायत कई बार करने के बाद वहां नए बल्ब दिए गए हैं। यहां यज्ञशाला के लिए अलग कनेक्शन है, लेकिन छह जनवरी को पौष पूर्णिमा से यज्ञ आरंभ होने के बाद अभी तक बिजली नहीं लग सकी है। इस वजह से रात को यज्ञशाला में अंधेरा रहता है।