फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे बढ़ने के लिए बच्चों को पढ़ाएं अंग्रेजी

Sun, 03 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। एसबीआई एससी-एसटी एसोसिएशन की ओर से शनिवार को मीरापुर शाखा में आयोजित जयंती समारोह में डॉ.भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक कन्हैया लाल ने जाति व्यवस्था के खिलाफ डॉ.अंबेडकर के संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समारोह में शामिल लोगों से अपील की कि वे बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाएं, जिससे आगे चलकर वे उच्च पदों पर काबिज हो और खुद की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर सकें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन दिनों हर जगह अंग्रेजी की मांग बढ़ गई है। उनका कहना था कि गांवों में जमीन पर दंबगाें के कब्जे की बड़ी शिकायत है। लोग इस तरह की शिकायतें उनके सामने लाएं जिससे कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। समारोह में पूर्व महाधिवक्ता भूपेंद्र नाथ सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन के राजदेव, शिक्षक नेता अतुल पासी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शाखा प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने की। संचालन मोहन लाल हेला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें